HomeUncategorizedशराब पीने को लेकर हुए आपसी झगड़े में दोस्त का कातिल दोस्त,...

शराब पीने को लेकर हुए आपसी झगड़े में दोस्त का कातिल दोस्त, गिरफ्तार


बिजनौर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो जिगरी दोस्तों में हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसके बाद घर में रखे तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आज इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त निपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर, आला कत्ल चारपाई का पाया और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments