Homeउत्तराखंडकल हरिद्वार आएंगे राहुल गांधी, गंगा आरती में लेंगे भाग, किसानों से...

कल हरिद्वार आएंगे राहुल गांधी, गंगा आरती में लेंगे भाग, किसानों से करेंगे वर्चुअल संवाद

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रचार के लिए 5 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वह किच्छा के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद करने के साथ ही राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से भी जुड़ेंगे। वह गंगा आरती में भी भाग लेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से उनका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
राहुल गांधी का कार्यक्रम सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव देखा जाएगा। इसमें लोग उनसे सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। मुख्य कार्यक्रम हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन शाम को राहुल गांधी गंगा आरती में भी भाग लेंगे। जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन से रोड शो के लिए भी अनुमति मांगी गई है। यदि अनुमति मिल जाती है तो वर्चुअल सभा के बाद एक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments