Homeउत्तराखंडउत्तराखंड:लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर,1,097 पदों पर आवेदन शुरू,

उत्तराखंड:लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर,1,097 पदों पर आवेदन शुरू,

जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। ने विभिन्न विभागों में 1,097 पदों पर जूनियर इंजीनियरों की भर्ती निकाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पेपर लीक की वजह से पूर्व में रद्द हुई जेई भर्ती के पद भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए तीन नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर ते की गई है। अगर आपके पास भी योग्यता है, तो इस मौके को हाथ से ना जानें दें।

इन विभागों में भर्ती

ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के नौ, जेई टेक्निकल के पांच, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के छह, पंचायती राज विभाग में सिविल के 41, जल संस्थान में सिविल के 79।

जल निगम में सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्ल्यूडी में सिविल के 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के दो, इलेक्ट्रिकल के 24, ऊर्जा विभाग में नौ, आवास विभाग में सिविल के 135, कृषि विभाग में इंजीनियरिंग शाखा के 37, शहरी विकास विभाग में सिविल के 32, उरेडा में 10, पिटकुल में पांच व यूजेवीएनएल में 50 पद भरे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए जनरल, OBC, EWS को 172.30 रुपये, एससी-एसटी को 82.30 रुपये और दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा।

यहां पर बनाए परीक्षा केंद्र

सेंटर,भर्ती के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, देहरादून, गोपेश्वर, हरिद्वार, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और उत्तरकाशी में परीक्षा केंद्र ते किए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments