Homeउत्तरकाशीज्वालापुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठोर का जनसंपर्क हुआ तेज, लोगों...

ज्वालापुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठोर का जनसंपर्क हुआ तेज, लोगों को गिना रहे 5 साल में कराए गए विकास कार्य

रुड़की। ( बबलू सैनी ) 
ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर का चुनावी जनसंपर्क अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
आज उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान विधायक/ प्रत्याशी सुरेश राठौर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने हमेशा जनता के हित में फैसले लिए, यही कारण है कि जनता दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। लेकिन कांग्रेस की निकम्मी सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया।
साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से एक मौका ओर देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वह जनता को अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भी गिना रहे है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि वह फिर से जीत के बाद विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। इस दौरान जनता ने सुरेश राठौर को भरोसा दिया कि वह उनके साथ है और चुनाव में भारी बहुमत से जीताकर देहरादून की पंचायत में भेजेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments