Homeउत्तराखंडझबरेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र जाति के समर्थन में उतरे मोहम्मद आदिल...

झबरेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र जाति के समर्थन में उतरे मोहम्मद आदिल फरीदी, डोर टू डोर जाकर कर रहे वोट देने की अपील

रुड़की। ( बबलू सैनी ) झबरेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र जाती का चुनाव अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। उनके समर्थक भी अलग-अलग गांव में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी कडी में खाताखेड़ी निवासी समाजसेवी मो. आदिल फरीदी अपने साथियों के साथ वीरेन्द्र जाती की जमीन को मजबूत कर रहे हैं। आज उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से वीरेन्द्र जाती को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान मो. आदिल फरीदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी के हित में कोई कार्य नहीं किया। महंगाई ने सभी की कमर तोड़ दी। परिवार चलाने भी अब मुश्किल हैं। इस निकम्मी सरकार से छुटकारा पाने के लिए यह सही समय हैं आपका एक-एक वोट पंजे के निशान पर जाना चाहिए, ताकि उत्तराखण्ड में कांगेस की सरकार बन सके। इस दौरान उनके साथ जसवीर सिंह, मुंतजीर, अरशद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments