Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड:भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट खून के रिश्ते हुए...

उत्तराखण्ड:भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट खून के रिश्ते हुए शर्म सार

रुड़की। मानकपुर में सगे भाई ने ही भाई की जान ले ली और खून के रिश्तों को कलंकित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे अस्पताल भिजवाया और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी।

पराप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुधीर उर्फ भूरा अपने भतीजे को लेकर किसी जन्मदिन कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बड़े भाई ने अपने बेटे को साथ ले जाने से मना किया, तो इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में कहासुनी हुई। इसी बीच बड़े भाई ने चाकू से सुधीर के सीने पर वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया आनन-फानन में उसे झबरेड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि हत्यारे राजेश की पत्नि अपने बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी ओर मृतक सुधीर उर्फ भूरा ही अपने भतीजे का पालन-पोषण करता आ था ऐसा क्या हुआ जो दोनों भाईयो में खूनी संघर्ष हुआ और एक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी शराब के नशे का भी आदि था। उसे जल्द पकड़कर हत्या के कारण का खुलाशा किया जाएगा

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments