Homeउत्तराखंडबहन को प्रेम की सजा भाई और जीजा ने उतरा मौत के...

बहन को प्रेम की सजा भाई और जीजा ने उतरा मौत के घाट हत्या,कर शव गंगा में फेंका

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव में बीते दिनों हुई नाबालिग लड़की की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या मृतका के भाई रवि और उसके जीजा बंटी ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए लक्सर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जिस नाबालिग लड़की की हत्या हुई थी, वो रायपुर रायघटी गांव के ही युवक मोनू से प्यार करती थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम पसंग चल रहा था, जिसकी भनक लड़की के घरवालों को लग गई थी। लड़की के घरवाले दोनों की शादी के खिलाफ थे, लेकिन लड़की प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि अचानक लड़की गायब हो गई, तो उसके प्रेमी को कुछ शक हुआ और उसने लक्सर कोतवाली में प्रेमिका के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस लड़की की खोजबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त को एसडीआरएफ की टीम की मदद से बालावाली गांव के पास बह रही गंगा नदी से बोरे में बंद लड़की का शव बरामद कर लिया। 16 अगस्त को पुलिस टीम ने शाहपुर भोजपुर मार्ग से मृतका के भाई रवि और जीजा बंटी को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर लड़की के भाई रवि ने बताया कि 6 अगस्त की रात को उसने अपनी बहन का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपनी जीजा के साथ मिलकर उसका शव गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments