Homeउत्तराखंडमहीला से दुष्कर्म का प्रयास मै, पति व देवर सहित 4 नामजद

महीला से दुष्कर्म का प्रयास मै, पति व देवर सहित 4 नामजद

गंगनहर थाना क्षेत्र में देवर द्वारा भाभी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। जहां दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वालों ने विवाहिता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। यही नहीं देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में रुड़की निवासी पीड़ित विवाहिता ने बताया कि दो सितंबर 2020 को पति अमित निवासी सहारनपुर की मौत हो गई थी। इसके बाद मायके व ससुराल वालों ने मिलकर उसकी शादी 10 दिसंबर 2020 को देवर से ही कर दी थी। कुछ दिन सब सामान्य रहा। इसके बाद उसके दूसरे पति व ससुराल वालों ने अचानक ही 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मायके वाले यह मांग पूरी न कर पाए। जिसके चलते उसके पति व ससुराल वालों ने उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। उसके साथ मारपीट की गई। यही नहीं एक दिन उसके पति के छोटे भाई यानी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। यह बात उसने अपने पति और ससुराल के अन्य व्यक्तियों को बताई तो उन्होंने कुछ करने के बजाए उल्टा उसे ही मुंह बंद रखने की धमकी दे दी। उसके बाद उन्होंने और ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। 10 लाख रुपये मायके से लाने के लिए कहने लगे। परेशान होकर वह मायके आ गई। जब वह दोबारा अपनी ससुराल गई तो उसके कमरे के ताले टूटे हुए थे। सारा कीमत सामान गायब था।
पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने ही यह चोरी कराई है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि मामले में पीड़िता के पति, देवर सहित चार को नामजद किया गया है। यह सभी आरोपित सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments