Homeउत्तराखंडकोर मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा बेलड़ी में किया गया योग शिविर...

कोर मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा बेलड़ी में किया गया योग शिविर का आयोजन

रुड़की कोर मैडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा व हॉस्पिटल द्वारा आज से रुड़की के ग्रामीण क्षेत्र में योग सप्ताह व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया।

रुड़की के ग्राम बेलड़ी में प्रथम शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों को योग की विभिन्न क्रियाओं व आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में 80 ग्रामवासियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश के आयुष मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। कोर मैडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल की आयुष चिकित्सक डॉ. प्राची चौधरी को कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं सदस्य ने इस शिविर के सभी आवश्यक प्रबन्ध किये। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और मानवता का कल्याण करना है। उन्होंने आगे कहा कि योग अभ्यास करने से बहुत से शारीरिक और मानसिक रोगों से छुटकारा मिलता है, जिसके लिए अभ्यास पर कोई खर्च भी नहीं करना पड़ता। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे योग को अपने जीवन में नियमित रुप से अपनायें। कोर मैडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा व हॉस्पिटल में कार्यरत योग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश वैरागी ने योग की महत्ता बताते हुए प्रतिभागियों को बताया कि योग की विभिन्न क्रियाओं व आसनों का अभ्यास आज के आधुनिक युग में व्याप्त रोगों जैसे मधुमेह, ब्लडप्रेशर, जोडों, गर्दन व कमर दर्द और हृदय रोगों के उपचार में विशेष तौर पर लाभकारी है। उन्होंने प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित किये गये दिशा-निर्देशों अनुसार ही योग अभ्यास का प्रशिक्षण दिया। ग्राम बेलड़ी की प्रधान श्रीमती पिंकी चौधरी ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कोर मैडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा व हॉस्पिटल का धन्यवाद करते हुए कहा कि योग से निश्चित रुप से ग्रामवासियों को स्वास्थ्य लाभ होग

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments