Homeउत्तराखंडबाइक की जोरदार टक्कर में गांव बाइक सवार की उपचार के दौरान...

बाइक की जोरदार टक्कर में गांव बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

रुड़की हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रहमतपुर गांव निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बाइक पर बैठे दो बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बृजेश अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर सोमवार की सुबह स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे। जैसे ही वह कोर कॉलेज के पास पहुंचे, तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे और ब्रजेश घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग घायलों को लेकर रुड़की सिविल अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। वही बच्चों के हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे बाइक सवार का कुछ पता नहीं चल पाया है, जिस समय हादसा हुआ और पुलिस वहां पहुंची तो वहां पर दूसरा बाइक सवार मौजूद नहीं था। मामले में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments