Homeउत्तराखंडनाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सिविल लाइन पुलिस ने पोक्सो...

नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सिविल लाइन पुलिस ने पोक्सो एक्ट में धरा

सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने यूपी की एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है। किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बिजनौर निवासी पीड़िता की मां ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को 13 अगस्त को तहरीर दी थी। जिसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिसके चलते वह कई बार पिरान कलियर दरगाह पर हाजरी के लिए आती थी। पीड़िता की मां के मुताबिक, उसकी बेटी एक अगस्त को घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। महिला ने बताया कि वह इस समय सिडकुल में रहती है। 13 अगस्त की सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम सोनम निवासी बंधा रोड कोतवाली रुड़की बताया। उसने बताया कि उनकी बेटी को बुखार होने के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी होने पर महिला सिविल अस्पताल पहुंची तो उनकी बेटी ने बताया कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है, किशोरी ने बताया कि वह जब रुड़की आ रही थी, तभी रेलवे स्टेशन पर उसके पीछे कुछ युवक लग गए थे। वह एक ई-रिक्शा में बैठकर रुड़की आई थी। इसके बाद युवक ने बंधा रोड निवासी अपनी एक महिला रिश्तेदार सोनम के यहां उसे छोड़ दिया था, वह कई दिन से सोनम के घर रह रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सोनम के मकान के पड़ोस में ही रहने वाले सलमान नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देंवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments