Homeउत्तराखंडउत्तराखंड सबसे बड़ी खबर यात्रियों से बस खाई में गिरी बस,16 के...

उत्तराखंड सबसे बड़ी खबर यात्रियों से बस खाई में गिरी बस,16 के शव बरामद

डामटा : उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रही है यमुनोत्री यात्रा पर जा रहे यात्रियों की बस रिखाऊं खड्ड के पास गहरी खाई में जा गिरी बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे है।जिनमें अब तक 16 शव बरामद हो चुके हैं जबकि चार घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है आसपास के लोग पुलिस और SDRF मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।बताया जा रहा है कि बस में अधिकांश यात्रियों के मरने की आशंका है। खाई में गिरने के बाद बस दो हिस्सों में टूट गई और यमुना नदी में समा गई। बस संख्या (यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 सीटों की क्षमता थी। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र अनुसार बस में 27 से 28 लोग सवार थे। बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments