Homeउत्तराखंडनाबालिक लड़की भगाने वाला पॉक्सो में कोर्ट ने भेजा जेल

नाबालिक लड़की भगाने वाला पॉक्सो में कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को मैडिकल परीक्षण के बाद महिला पुनर्वास केंद्र देहरादून भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने अपरहण में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी को लुधियाना पंजाब से बरामद कर लिया। पकडे गए आरोपी के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म और अपहरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के साथ न जाने पर राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र देहरादून में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया आरोपी युवक राहुल निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष परिजनों के साथ जाने से इनकार करने पर राजकीय महिला एवं पुर्नवास केंद्र देहरादून में भेज दिया गया। टीम में थानाध्यक्ष जहांगीर अली, ईमली खेडा चोकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, एसआई रेखा पाल, सोनू कुमार, अरविंद तोमर, सरिता राणा आदि शामिल रहे
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments