Homeउत्तराखंडहैरान करने वाला 81 करोड का गेम

हैरान करने वाला 81 करोड का गेम

शार्क टैंक इंडिया सीजन-1 में शार्क्स के तौर पर शामिल हुए भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर इन दिनों फिर से चर्चा में है। भारतपे और अशनीर ग्रोवर के बीच आर-पार की लड़ाई जारी है। भारतपे की शिकायत के बाद अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ 81 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। इसके बाद से अशनीर ग्रोवर लगातार भारतपे कंपनीऔर कम्पनी के चेयरमैन रजनीश कुमार पर हमलावर हो रहे हैं।

अशनीर ग्रोवर ने इस मामले पर अलग ही अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स अशनीर ग्रोवर ने रजनीश कुमार पर निशाना साधते हुए 81 करोड़ का एक नोट छाप दिया। अशनीर ने ट्विटर पर ताबड़तोड़ कई ट्वीट्स किए हैं। आरबीआई की तर्ज पर एक नया नोट क्रिएट कर फोटो पोस्ट की। फोटो में आप देख सकते हैं कि नोट पर ‘रजीश बैंड ऑफ इंडिया’ लिखा है। उन्होंने नोट के जरिए 81 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस, भारतपे के चेयरमैन रजनीश कुमार को लपेटने की कोशिश की है।

अशनीर ने नकली नोट की तस्वीर के साथ जो लिखा, उससे उनकी नाराजगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि अब दोगलापन के बाद गेम ऑफ करोड़पति रजनीश में जुट गया हूं। उन्होंने इस खेल के नियम बताते हुए लिखा कि मैं जल्द ही कुछ नया क्रिएट कर रहा हूं। दोगलापन के बाद नया गेम ला रहा हूं। इस गेम में शतरंज और मोनोपॉली दोनों का मेल होगा। खेल की कीमत 810 रुपये है। ये गेम जिस करेंसी से खेला जाएगा उसकी वैल्यू 81 करोड़ रुपये होगी। जाहिर है कि वो इस ट्वीट के जरिए भारतपे और रजनीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

अशनीर ग्रोवर ने भारतपे पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतपे एकलौता फिनटेक है, जिसने सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर रखा है। उन्होंने लिखा कि भारतपे ने बीते 15 महीने से ट्विटर, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है। गौरतलब है कि आर्थिक अपराध शाखा ने (EOW) अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन के अलावा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। कंपनी के पैसों की हेरफेर के आरोप में ये FIR दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments