रुड़की। ( बबलू सैनी )
समाजवादी पार्टी से रुड़की विधानसभा के युवा प्रत्याशी रोहित त्यागी (राजा त्यागी) का चुनावी जनसंपर्क अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
आज उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई मोहल्लों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान राजा त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जनता के हित में फैसले लिए, यही कारण है कि जनता आज भी सपा कार्यकाल को याद करती है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की निकम्मी सरकारों ने आज तक जनता को सिर्फ लूटने का काम किया।
साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से एक मौका देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वह जनता को बता रहे हैं कि यदि उन्हें मौका मिला तो, वह रुड़की शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी दल ने युवा नेता को चुनावी मैदान में उतारा हो, अब क्षेत्र की जनता को यह निर्णय लेना है कि वह इस युवा को एक मौका सेवा का जरूर दें, ताकि रुड़की शहर को अलग मॉडल के रूप में विकसित करने का जो सपना उनके पास है, उसको पंख लगा सके। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि वह जीत के बाद शहर का बिना किसी भेदभाव के साथ विकास करेंगे। इस दौरान जनता ने राजा त्यागी को भरोसा दिया कि वह उनके साथ है और चुनाव में भारी बहुमत से जीताकर देहरादून की पंचायत में भेजेगी।
क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर रहे सपा प्रत्याशी राजा त्यागी, लोगों का मिल रहा अपार जनसमर्थन
RELATED ARTICLES



