Homeउत्तराखंडदुकानदार ने फिर लगाए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के रामनगर स्थित चुनावी...

दुकानदार ने फिर लगाए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के रामनगर स्थित चुनावी कार्यालय के सामने विरोध के बैनर

रुड़की। ( बबलू सैनी ) 
रामनगर में दुकानों का मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि आज शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा विधायक/प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। इससे पहले ही विधायक प्रदीप बत्रा ने दुकानदारों से वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी उनकी समस्याएं हैं, उनका जल्द निस्तारण कर लिया जाएगा, जिसके बाद सभी दुकानदारों ने “भाजपा तुझसे बैर नही, बत्रा तेरी खैर नहीं” वाले बैनर पोस्टर हटा दिए। जिसके बाद लग रहा था कि सब कुछ ठीक ठाक हो जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, ओर सब्जी की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार को शायद इस पर कोई शक है कि विधायक प्रदीप बत्रा उनके भरोसे को फिर से तोड़ सकते हैं। जिसके चलते दुकानदार ने फिर से ” बीजेपी तुझसे बैर नहीं और बत्रा तेरी खैर नहीं” के पोस्टर/बैनर लगा दिए। वह भी भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय के ठीक सामने, जिसका उद्घाटन आज शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करने आ रहे हैं। जिसके बाद एक बार फिर यह मामला क्षेत्र में तेजी के साथ वायरल हो गया और इससे एक बार फिर विधायक प्रदीप बत्रा की मुश्किलें बढ़ने लगी। हालांकि समय रहते विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यह मामला मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को भी प्रभावित कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments