Homeउत्तराखंडकांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र जाती को जिताने के लिए राव रिजवान कर रहे...

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र जाती को जिताने के लिए राव रिजवान कर रहे धुंआधार प्रचार

रुड़की। ( बबलू सैनी ) झबरेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र जाती को जिताने के लिए उनके समर्थकों ने ऐडी-चोटी का जोर लगा दिया हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव रिजवान अपनी टीम के साथ क्षेत्र में घूम-घूमकर जनता से वीरेन्द्र जाती को जिताने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान राव रिजवान ने कहा कि भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी और ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर निकालने का यह सही समय हैं। जनता सही निर्णय लेकर कांग्रेस पार्टी समर्पित प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। साथ ही उन्होंने वीरेन्द्र जाती की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा नेता हैं और आपके बीच के रहने वाले हैं। अपने इस भाई/बेटे को भारी मतों से जिताकर देहरादून की पंचायत में भेजें ताकि जीतने के बाद क्षेत्र का चहंुमुखी विकास हो सके। इस दौरान उनके साथ अनेक लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments