Home उत्तराखंड पीड़ित की तहरीर पर अपहरण नाबालिग पुत्री को पुलिस ने...

पीड़ित की तहरीर पर अपहरण नाबालिग पुत्री को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

26
0

विगत दिवस शेर सिंह पुत्र सिमरु निवासी ग्राम माहेश्वरी भगवानपुर द्वारा भगवानपुर पुलिस को तहरीर दी गयी कि एक किता तहरीर हिन्दी लिखित खुद की अंगूठा निशानी बताते हुए लेखकी सतेन्द्र कुमार नि0 महेश्वरी थाना भगवानपुर का बाबत अभियुक्त अक्षय उर्फ डब्बू पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम चुडियाला, श्रीमती श्यामो नि0 उपरोक्त द्वारा वादी की पुत्री का गुप्त रिती से सदोष परिरोध कर अपहरण कर ले जाने व अभि0गण राजवीर, सतीश, जयसिंह उपरोक्त का वादी की पुत्री को भगाने में मदद करने व वादी को परिवारजन की जान से मारने की धमकी देना सम्बन्धी लाकर दाखिल की। जिसके आधार पर थाने पर धारा 365/506 भादवि पंजीकृत की गयी। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में उक्त गुमशुदा की तलाश हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिसके चलते भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा आज पीडिता/अपर्हता की तलाश हेतु लाभप्रद सूचना संकलन कर तथा अथक प्रयास कर अपर्हता उपरोक्त को ग्राम सुधांलेडी थाना पफतेहपुर उ0प्र0 से सकुशल बरामद कर लिया गया। बाद में अपर्हता उपरोक्त के बाद 164 सीआरपीसी के ब्यान न्यायालय में दर्ज कराकर उसके परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। गुमशुदा को सकुशल बरामद करने पर लड़की के परिजनों तथा क्षेत्र की जनता द्वारा भगवानपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गई। पुलिस टी में एसआई कर्मवीर सिंह, सिपाही नितेश धस्माना, महिला सिपाही अरूणा सैनी आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिर्पोट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here