Homeअपराधजल संस्थान के प्रधान सहायक बिंदर कुमार के घर की पुलिस ने...

जल संस्थान के प्रधान सहायक बिंदर कुमार के घर की पुलिस ने की कुर्की

हरिद्वार कोर्ट के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने जल संस्थान के प्रधान सहायक बिंदर कुमार के घर कुर्की की कार्रवाई की। बिंदर कुमार पर जल संस्थान के 1.72 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। बिंदर कुमार के खिलाफ लक्सर कोतवाली में जनवरी 2021 से मुकदमा दर्ज है। तभी से आरोपी बिंदर कुमार फरार है, जिसको पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई।

जल संस्थान की लक्सर डिवीजन के तत्कालीन सहायक अभियंता राजेश कुमार की ओर से जनवरी 2021 में लक्सर कोतवाली में डिवीजन में प्रधान सहायक के पद पर तैनात आरोपित बिंदर कुमार निवासी मिरगपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में बताया गया था कि जल संस्थान कार्यालय लक्सर में तैनाती के दौरान बिंदर कुमार के पास लक्सर के अलावा लंढौरा, मंगलौर और भगवानपुर आदि डिवीजन की भी जिम्मेदारी थी। आरोप है कि बिंदर कुमार ने इस दौरान बिल के रूप से उपभोक्ताओं से करीब 1.72 करोड़ रुपए की वसूली की। लेकिन इस धनराशि को जल संस्थान के खाते में जमा नहीं कराया और पूरी राशि का गबन कर ली। विभागीय खातों में जमा धनराशि और उपभोक्ताओं से प्राप्त बिलों में भारी अंतर पाए जाने पर विभाग की ओर से मामले की गहनता से जांच कराई गई। जिसमें गबन का खुलासा हुआ। बताया गया कि विभाग की ओर से जवाब-तलब करने के साथ ही नोटिस जारी किए जाने पर बिंदर कुमार ने अपनी गलती स्वीकारते हुए गबन की गई धनराशि में से 7. 50 लाख रुपये की धनराशि विभाग के खाते में जमा करा दी थी, लेकिन शेष एक करोड़ 64 लाख 66 हजार 100 रुपये की धनराशि उसने विभाग को वापस नहीं की। जिसके बाद आरोपित प्रधान सहायक को संस्पेड कर दिया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। अब कोर्ट से कुर्की के आदेश मिलने के बाद प्रधान सहायक के घर की कुर्की कर ली गयी है। जिसके बाद कुर्की कर सामान लक्सर कोतवाली में जमा कराया गय

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments