Homeउत्तराखंडकलियर में हुआ आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल वहीद उर्फ भूरा...

कलियर में हुआ आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल वहीद उर्फ भूरा प्रधान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, गरीबों और शोषितों की आवाज को सिर्फ चंद्रशेखर रावण ने उठाया: भूरा प्रधान

रुड़की। ( बबलू सैनी/ भूपेंद्र सिंह )
कलियर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी भूरा प्रधान को बनाया गया है। आज कलियर विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने प्रत्याशी अब्दुल वहीद उर्फ भूरा प्रधान के साथ मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि जिस तरह से कलियर की सम्मानित जनता ने कांग्रेस का विधायक बनाया था, लेकिन वह उनके विश्वास पर खरा नहीं उतरे और जो विकास कलियर विधानसभा में होना

चाहिए था, वह विकास ही नहीं हो पाया। इसलिए लोगों ने अब मन बना लिया है कि इस बार अब्दुल वहीद उर्फ भूरा प्रधान को जिता कर विधानसभा भेजने का काम करेंगे। क्योंकि आजाद समाज पार्टी ने उनको जिताने के लिए अब कमर कस ली है। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल वहीद उर्फ भूरा प्रधान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया है, केंद्र सरकार के खिलाफ लोग एनआरसी के विरोध में धरने पर बैठे रहे, इन दौरान कोई भी पार्टी उनका सहयोग करने नहीं आई। आजाद समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसने एनआरसी के विरोध में मुस्लिम समाज का साथ दिया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का उन्होंने आभार व्यक्त किया ओर कहा कि जिस तरह से उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया है, मैं उस भरोसे को कायम रखने में कामयाब रहूंगा और अल्लाह के रसूल से क्षेत्र की जनता ने अगर मेरा साथ दिया, तो मैं इस विधानसभा से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनको सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है, वह उसे कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद निसार, मोहम्मद इस्लाम, पूर्व प्रधान इरफान कुरैशी, सत्तार, इमरान मोहम्मद, उस्मान, परवेज सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments