HomeUncategorizedमासूम को ढूंढ लाई हरिद्वार पुलिस नाबालिक के अपहरण का पर्दाफाश

मासूम को ढूंढ लाई हरिद्वार पुलिस नाबालिक के अपहरण का पर्दाफाश

मां की गोद से चोरी हुए मासूम को ढूंढ लाई हरिद्वार पुलिस

नाबालिक के अपहरण का पर्दाफाश कर, मां की सूनी गोद को भरा खुशियों से

13 दिन के भीतर 06 माह के अभिजीत को किया सकुशल बरामद

एसएसपी के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने विगत 6 माह में किया 04 बच्चा चोरी मामलों का खुलासा

बच्चा चोरी के एक और प्रकरण में हरिद्वार पुलिस का एक्शन, ताबड़तोड़ कार्यवाही से चारों खाने चित्त हुए बच्चा चोर

सिटी हरिद्वार से 06 माह के बच्चा चोरी प्रकरण का हुआ पर्दाफाश, दिल्ली निवासी दंपत्ती आयी गिरफ्त में

एसएसपी अजय सिंह की लीडरशीप में अपराध के खिलाफ अपनी भूमिका से न्याय करती हरिद्वार पुलिस

पूर्व में शादीशुदा दंपत्ति ने रचाया था दूसरी ब्याह, बहू को स्वीकारने से पहले वारिस देने की अपनी मांग पर अड़ी थी सास

बच्चों से जुड़े अपराधों में हरिद्वार पुलिस गंभीर, इससे पहले 03 अपहृत बच्चों को भी सकुशल बरामद कर आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल

पुलिस टीम की इस बेहतरीन सफलता पर, टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹25000 के नगद इनाम देने की घोषणा की गई

ब्लाइंड केस वर्कआउट में बेहतरीन टीम वर्क का नमूना पेश किया गया है, बच्चों से जुड़े मसलों में संजीदगी जरूरी – एसएसपी अजय सिंह

कोतवाली नगर हरिद्वार

गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आया परिवार रात को चौकी रोड़ी बेलवाला क्षेत्रांतर्गत विद्युत विभाग कॉलोनी के पास सो गया था, उसी दौरान महिला की गोद से उसका 06 महीने के मासूम को कोई चोरी कर ले गया था।

पुलिस कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि जगहों पर बच्चे की तलाश की गई पर सफलता हाथ नहीं लग पाई।
एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देशन में बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा हाइवे से लेकर शहर के अंदर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए, अन्य राज्यों में समन्वय स्थापित कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश देकर लगभग 2 सप्ताह के भीतर नाबालिक को गोयला डेयरी थाना छावला नई दिल्ली से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी दंपति को दबोचने में सफलता हासिल की।

क्या था पूरा मामला

दिल्ली निवासी प्रसून कुमार अपनी पत्नी प्रीति के साथ हरिद्वार घूमने आया था। प्रीति पहले से शादी शुदा थी उसने अपने पहले पति को छोड़कर प्रसून से दूसरी शादी की थी पहली शादी से प्रीति के 02 बच्चे हैं जिसके उपरांत प्रीति ने खुद का ऑपरेशन करा दिया था जिस कारण प्रसून से शादी के बाद उनकी कोई भी संतान नहीं थी।

प्रसून कुमार से शादी के बाद प्रीति की सास द्वारा उसे बच्चे के लिए बार बार कहने व वारिस न होने की बात को लेकर ताने सुनाए जाते थे।

इसी वजह से हरिद्वार घूमने के दौरान दंपती द्वारा बच्चा पाने की लालसा में रात्रि में महिला के पास सो रहे 06 माह के मासूम को चुपके से चोरी कर लिया था।

बीते 06 महीने में बच्चा चोरी के इन मामलों का हो चुका है सफल खुलासा

एसएसपी श्री अजय सिंह के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस द्वारा 06 महीने के भीतर बच्चा चोरी संबंधी 03 अन्य प्रकरणों में भी अपना लोहा मनवाते हुए तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर 11 अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है-

{१}दिनांक 09/12/22 को कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से 06 वर्षीय बच्चा मयंक के चोरी संबंधी मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर ही नाबालिक को देवबंद से सकुशल बरामद कर 01 महिला सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

ज्वालापुर क्षेत्र से 08 माह का बच्चा शिवांग के चोरी संबंधी मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा 36 घंटे के भीतर नाबालिक की सकुशल बरामद करते हुए 05 महिला सहित 06 आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अपनी पत्नी को ढूढने अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे विनायक के साथ हरिद्वार आए व्यक्ति का बच्चा चोरी होने संबंधी मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा नाबालिक को सकुशल बरामद करते हुए दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पकड़े गए अभियुक्तों का नाम पता-

1- प्रसून कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम चौडा संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी मकान नंबर 422 कुतुब विहार गोयला डेहरी थाना छावला नई दिल्ली
2- प्रीति पत्नी प्रसून कुमार निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम
1-निरीक्षक भावना कैन्थोला, प्रभारी निरीक्षक कोत0 नगर
2- व0उ0नि0 मुकेश थलेडी, कोत0 नगर हरिद्वार
3- उ0नि0 मनोज गैरोला, कोत0 नगर
4-उपनिरीक्षक रंजीत तोमर प्रभारी सीआईयू
5-उप निरीक्षक प्रवीन रावत प्रभारी चौकी रोड़ी बेलवाला
6-हेड कॉन्स्टेबल पदम सिंह
7-हेड कांस्टेबल मनोज
8-कॉन्स्टेबल निर्मल
9-कॉन्स्टेबल सतीश नौटियाल
10-महिला कॉन्स्टेबल गुरप्रीत कौर
11-कांस्टेबल त्रिभुवन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments