Homeउत्तराखंडकलियर विधानसभा सीट पर हाजी इस्लाम की दोहरी नीति: उधर आसपा प्रत्याशी...

कलियर विधानसभा सीट पर हाजी इस्लाम की दोहरी नीति: उधर आसपा प्रत्याशी भूरा प्रधान को समर्थन तो इधर भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी को 10 हजार वोटों से जिताने का दिया झांसा

रुड़की। ( बबलू सैनी )
कलियर विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अब्दुल वहीद उर्फ भूरा प्रधान के विगत दिनों हुए चुनावी कार्यालय उद्घाटन समारोह में पहुँचे भाजपा के नेता हाजी इस्लाम ने अपना समर्थन देने की बात कही थी। लेकिन देर रात वह भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी के कार्यालय पर दिखाई दिए, इस दौरान कई घंटे तक गुपचुप तरीके से बैठक चली और बाद में हाजी इस्लाम भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी को करीब 10 हजार वोटों से जीतने का भरोसा (लेंमचूस) दे गये। देर रात तक चली बैठक में विपक्षी दलों के प्रत्याशियों की वोटो में सेंधमारी को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद मुनीश सैनी अपनी जीत के समीकरण को मजबूत करते नजर आए। दिलचस्प बात यह रही कि आखिर हाजी इस्लाम किस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने आये है, चूंकि आसपा प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन समारोह में हाजी इस्लाम ने अब्दुल वहीद उर्फ भूरा के समर्थन में वोट डलवाने की बात कही थी, लेकिन देर रात हाजी इस्लाम का भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी के कार्यालय पर घंटों तक वार्ता करना आसपा और भाजपा दोनों ही प्रत्याशियों के लिए खतरा बना हुआ है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि हाजी इस्लाम वोट तो आसपा प्रत्याशी के लिए मांग रहे है लेकिन अंदरखाने सपोर्ट भाजपा प्रत्याशी का कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments