Homeउत्तराखंडमीडिया कर्मी की चैन लूटने का प्रयास, बढ़ती लूट की वारदातों से...

मीडिया कर्मी की चैन लूटने का प्रयास, बढ़ती लूट की वारदातों से शहर के लोगों में भय

रुड़की शहर व देहात क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। विगत दिवस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर को चोरों ने खंगाला था, इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं हुई थी। लेकिन देर रात फिर अज्ञात बदमाशों ने एक मीडिया कर्मी को निशाना बनाते हुए उसकी सोने की चेन लूटने का प्रयास किया, जिसमें वह असफल रहे।
बताया गया है कि रात्रि लगभग 9:00 बजे के करीब समर्थ भारत न्यूज़ के मीडिया प्रभारी मुनीश शर्मा अपने घर जा रहे थे, तभी दो बाइक सवारों द्वारा उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें मुनीश शर्मा की सोने की चेन को लूटने का प्रयास किया गया। उक्त घटना आदर्श नगर स्थित श्रीगार्डन के समीप की है। घर लौटते समय जब मुनीश शर्मा अपने घर आदर्श नगर जा रहे थे, उसी समय पीछे से घात लगाए दो बाइक सवार चोरों ने उन पर हमला किया और उनके गले से चैन छीनने का प्रयास किया। लेकिन मीडिया कर्मी के हौंसले से चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। बाद में मुनीश शर्मा द्वारा घटना की सुचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, जिसमें से दो बाइक सवार चोर आदर्श नगर स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे मैं नजर आए। ज्ञातरहे कि इससे पूर्व भी मीडिया कर्मी मुनीश शर्मा की एक्टिवा 5G प्रेम मंदिर चौक से चोरों द्वारा गत 23 सितंबर को चोरी कर ली गई थी। जिसका सुराग पुलिस को अभी तक नहीं लग पाया है। अब देखते हैं इस लूट की घटना का क्या अंजाम होता है।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments