Homeउत्तराखंडसीओ मंगलौर ने किया झबरेड़ा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण,अधिनस्थों को दिए

सीओ मंगलौर ने किया झबरेड़ा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण,अधिनस्थों को दिए

सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने आज झबरेड़ा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थित सरकारी आवास, कर्मचारीगणों की बैरिक की साफ-सफाई, शस्त्रों की साफ -सफाई व उनके रख-रखाव का भौतिक निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। साथ ही मैस में बनने वाले कर्मचारियों के भोजन की साफ-सफाई एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा थाने के मालखाने में रखे माल-मुकदमाती का गहनता से निरीक्षण कर उनके रख-रखाव व शीघ्र निस्तारण हेतू मालखाना मोहर्रिर को दिशा-निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने उप-निरीक्षणगणों द्वारा संपादित की जा रही विवेचना के संबंध में जानकारी लेते हुए लंबित विवेचनाओं, लंबित शिकायती पत्रों के साथ-साथ ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्रता से निस्तारण किये जाने के लिए कहा। इस दौरान साफ-सफाई देख उन्होंने थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल की पीठ थपथपाई। इससे पूर्व उन्होंने थाना प्रांगण में परेड की सलामी भी ली ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments