Homeउत्तराखंडप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री बने एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, समर्थकों में...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री बने एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, समर्थकों में खुशी की लहर

रुड़की। ( बबलू सैनी ) 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन में कांग्रेस पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा और रुचि को देखते हुए एडवोकेट राजेंद्र चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया जाता है। साथ ही आशा जताई कि वह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस, राहुल गांधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। अपने मनोनयन पर एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका पूर्ण ईमानदारी से निर्वाहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही कहा कि जो निष्ठा हाईकमान और राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जताई है, वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। इस दौरान उन्हें अनेक कांग्रेसियों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments