Homeउत्तराखंडप्रेमी से शादी को अड़ी प्रेमिका चौकी पहुँचकर पुलिस से लगाई...

प्रेमी से शादी को अड़ी प्रेमिका चौकी पहुँचकर पुलिस से लगाई शादी करवाने की गुहार

रुड़की कहते हैं कि इश्क छिपाये नहीं छिपता। एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी उससे पिंड छुड़ाता नजर आया, लेकिन बाद में युवती पुलिस चौकी में पहूंची और अपनी शादी करवाने की गुहार लगाई।

बताया गया है कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली गैर धर्म की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा हैं। प्यार जब परवान चढ़ा तो युवती ने प्रेमी से शादी करने की बात कही। लेकिन प्रेमी शादी करने में ढील बरत रहा हैं। जब युवती को लगा कि उसका प्रेमी शादी करने के लिए टाल-मटौल कर रहा हैं तो उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन जब वह नहीं माना, तो युवती इकबालपुर पुलिस चौकी पहंुच गई और प्रेमी युवक से शादी करवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने युवती का गांव भगवानपुर थाना क्षेत्र में होना बताया तथा उसके परिजनों को बुलवाया। लेकिन उनके सामने भी वह जिद करती रही। पुलिस ने कहा कि वह अपनी शिकायत भगवानपुर थाने में दर्ज कराये। युवती की शादी की जिद को लेकर क्षेत्र में तरह- तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं चौकी प्रभारी हाकम सिंह ने बताया कि मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का हैं। वहीं एक अन्य गांव में भी एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई हैं। मामले को निपटाने का प्रयास किया जा रहा हैं। ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments