HomeUncategorizedदंपत्ति की बचाई श्रमिको ने जान दंपत्ति को नदी में कूदते हुए...

दंपत्ति की बचाई श्रमिको ने जान दंपत्ति को नदी में कूदते हुए श्रमिको ने देख लिया

ऋषिकेश। ऋषिकेश बैराज पुल शनिवार की सांय को एक दंपत्ति ने बैराज में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा था कि अचानक वहां काम कर रहे श्रमिकों की नजर उन पड़ी तो उन्होंने नदी में कूद कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

बता दें कि शनिवार की शाम छह बजे के लगभग एक दंपत्ति ऋषिकेश चीला बैराज मार्ग पर टहल रहे थे। अचानक ही दोनों नहर के किनारे बनी बाउंड्री पर चढ़ गए और दोनों ने हाथ पकड़ कर चीला नहर में छलांग लगा दी। काफी दूर तक बहते चले गए। चीला बैराज पर कार्य कर रहे ठेकेदार की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। नहर का कार्य कर रहे मजदूर भागे और उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। काफी दूर तक बहने के बाद उन्होंने दोनों महिला और पुरुष को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों उनसे हाथापाई करने लगे और छूटकर गंगा में कूदने की कोशिश करने लगे।

यह देख आसपास खड़े श्रमिकों ने भी गंगा में छलांग लगा दी और दोनों महिला एवम पुरुष को रस्सी से बांधकर ऊपर सड़क पर खींचा। बड़ी मुश्किल से दोनों की जान बचाई गई। फिलहाल दोनों को पुलिस ने अपने कस्टडी में ले लिया है। आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। किस कारण ऐसा कर रहे थे उन्होंने बताया नही

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments