Homeउत्तराखंडचार युवा नेताओं ने इस्तीफा देकर किया यशपाल राणा का समर्थन,...

चार युवा नेताओं ने इस्तीफा देकर किया यशपाल राणा का समर्थन, पंडित लोकेश शास्त्री ने राणा की जीत के लिए किया हवन यज्ञ

रुड़की। ( बबलू सैनी )
आज दोपहर गणेशपुर क्षेत्र में पंडित लोकेश शास्त्री ने अपनी यज्ञशाला में गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष में कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा की जीत की कामना करते हुए हवन यज्ञ संपन्न कराया। तत्पश्चात रुड़की के तेजतर्रार आप नेता तनुज राठी, आप नेता पंकज त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व युवा नेता अमन सैनी, व्यापारी नेता शुभम गुप्ता द्वारा अपने- अपने पदों से त्यागचार युवा नेताओं ने इस्तीफा देकर किया चार युवा नेताओं ने इस्तीफा देकर किया पत्र देकर कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा का समर्थन करने की विधिवत घोषणा की गई। इस मौके पर पूर्व

सांसद, कांग्रेस नेता राजेंद्र बाडी तथा लोजमो संयोजक/ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी, लोजमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र राणा ने एक और जहां कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं राणा का समर्थन करने वाले सभी युवा नेताओं का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। यज्ञ में आहुति देने वालों में युवा नेता सुरज नेगी, युवा नेता रोनक पंवार, कांग्रेस युवा नेता रवि तोमर, सौरव पंवार, अरुण चौधरी, युवा नेता प्रमोद सैनी सहित अनेक लोग शामिल रहे। ज्ञात रहे कि इस्तीफा देने वाले भाजपा युवा मोर्चा नेता अमन सैनी शेरपुर रुड़की स्थित पिताम्बर फार्म के मालिक हैं।‌ सर्वसमाज के विशेषकर युवाओं में उनका गहरा प्रभाव है। वहीं आप युवा नेता तनुज राठी व पंकज त्यागी भी अनेक संगठनों में मुखर होकर नगर की ज्वलंत समस्याओं को हर स्तर पर उठाते आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments