Homeउत्तराखंडइमलीखेड़ा में पाल समाज ने किया कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद का जोरदार...

इमलीखेड़ा में पाल समाज ने किया कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद का जोरदार स्वागत, दिया भरपूर समर्थन

कलियर। (बबलू सैनी/ मुजम्मिल सिद्दकी )
कलियर विधानसभा के इमली खेड़ा गांव में पाल समाज के लोगों ने राधेश्याम पाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी हाजी फुरकान अहमद को समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।


चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है, जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे ही राजनीति गर्मी बढ़ती जा रही है।प्रत्याशी जनता को अपने समर्थन में कर विरोधियों की धड़कने बढ़ा रहे है। ईमलीखेडा गांव में राधेश्याम पाल के नेर्तत्व में तेजपाल पाल, लल्ला सुभाष पाल, अनुज पाल, सजंय, लक्ष्मण, राकेश, मुकेश, सोनू, सजंय सैनी, रविद्र, सुमति, प्रमोद पाल, वेदपाल, चन्द्र पाल सहित सैकड़ों ने कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है, और कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद को समर्थन किया है। इस दौरान राधेश्याम पाल व तेजपाल पाल ने कहा कि उन्होंने कॉग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद को समर्थन दिया है ओर अब उनके पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजन दिलाने का काम करेंगे। क्योंकि विधायक ने क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। उन्होंने शमशान घाट व मंदिर और मस्जिदों में कार्य करने का काम किया है। हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के काम किया, आज उसी का नतीजा है, जो जनता उनके साथ है ओर उनको सभी धर्मों जाती के लोगो का प्यार और समर्थन मिल रहा है।जनता धर्म के नाम पर राजनीति करने वालो को नकार रही है और विकास को प्रथमिकता दे रही है।इस दौरान हाजी सईद हसन, जुल्फकार प्रधान, जिंदा हसन, साहिल राना, संजय सैनी, सोनू, रविंदर, सुमित, जावेद, तौसीब, आमिर, श्यामलाल धनगर, ओमवीर, राधेराम, सुनील पाल, सुरेश चंद्र, राजेश, महेंद्र, नत्थू धनगर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments