Homeउत्तराखंडमाणा गांव की इन महिलाओं ने PM मोदी को क्यों लिखी चिट्ठी

माणा गांव की इन महिलाओं ने PM मोदी को क्यों लिखी चिट्ठी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के तहत देशभर में हो रही अभिनव पहलों के बारे में अपनी बात साझा कर रहे हैं। इस दौरान PM मोदी ने नीति घाटी और माणा गांव की महिलाओं को खासतौर पर जिक्र किया। साथ धामी सरकार की पीठ भी थपथपाई।

माणा गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें महिलाओं ने भोजपत्र को लेकर शुरू किए गए काम के लिए उनको धन्यवाद दिया है। 21 अक्टूबर 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी भारत चीन सीमा से जुड़े सीमांत गांव माणा आए थे. इस दौरान आईटीबीपी ग्राउंड में आयोजित सरस मेले में स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भोजपत्र पर तैयार एक अनूठी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट की थी।

जिसके बाद उन्होंने जनजाति महिलाओं की खूब प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कुछ उत्पाद भी महिलाओं से खरीदे और उसका डिजिटल पेमेंट भी किया था। अब माणा गांव की महिलाओं ने PM के प्रोत्साहन के बाद नीति-माणा घाटी की जनजाति समुदाय की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोजपत्र पर लिखी श्री बदरीनाथ की आरती और एक पत्र प्रेषित कर आभार जताया है।

PM मोदी ने इस पत्र को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद महिलाओं के भोजपत्र से बनने वाले प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ गई है। उनको लगातार विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाने का ऑर्डर मिल रहा है। महिलाओं का कहना है कि इससे उनको आर्थिक लाभ हो रहा है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भोजपत्र पर दी गई महिलाओं की भेंट उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार महिलाओं के इस काम को बढ़ा दे रही है। साथ ही माणा को देश के पहले गांव कहे जाने की भी पीएम मोदी ने सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments