HomeUncategorizedउत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी

उत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी

नवीन कुमार रिपोर्टर

मोरी में 700 ग्राम अवैध चरस के साथ उत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी
मोरी में 700 ग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा के 02 तस्कर गिरफ्तार।
उत्तरकाशी, में अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 व मुहिम उदयन के तहत उतरकाशी पुलिस द्वारा जनपद मे अवैध नशे के कारोबार को जड से खत्म करने हेतु चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SO मोरी के नेतृत्व में रात्रि में मोरी पुलिस टीम द्वारा गोपनीय जानकारी जुटाते हुये तुंगजाला, नैटवाड़ रोड़ के पास से हरियाणा निवासी 2 तस्करों सत्यवान व धर्मवीर को क्रमशः 360 व 340 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों के कब्जे से कुल 700 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी है।
गिफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act में मुकदमा पंजीकत किया गया, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- सत्यवान पुत्र रामसरूप नि0 ग्राम गढ़ी उजाले खान थाना गहाना जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 47 वर्ष
2- धर्मवीर पुत्र जिले सिंह नि0 ग्राम गढ़ी उजाले खान थाना गहाना जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 43 वर्ष।

बरामदगी- 700 ग्राम अवैध चरस

पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत
2. हे0का0 श्याम बाबू
3. का0 गणेश राणा
4. का0 अनिल तोमर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments