HomeUncategorizedउत्तरकाशी पुलिस ने नशामुक्तअंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स निरोधी दिवस कार्यक्रम

उत्तरकाशी पुलिस ने नशामुक्तअंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स निरोधी दिवस कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स निरोधी दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन के तत्वधान मे नशामुक्त कार्यक्रम का किया गया आयोजन आखिर कहा और कैसे tap कर जानें…

जिलाधिकारी एवं विधायक ने दिलाई नशा विरोधी शपथ….


अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स निरोधी दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस व प्रशासन के तत्वधान मे कलेक्ट्रेट परिसर , ऑडिटोरियम मे नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री, श्री सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी , श्री अभिषेक रुहेला द्वारा उत्तरकाशी पुलिस, आईटीबीपी मातली, जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट को नशा एवं ड्रग्स विरोधी शपथ दिलाई गयी, कार्यक्रम मे नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आयोजित करायी गयी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता मे अब्बल रहे प्रतिभागियों(छात्र-छात्राओं)को गंगोत्री विधायक एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा सम्मानित किया गया, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बागेश्वरी व द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः सिमरन व मलिका रही, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः सोहानी, आदित्य व तमन्ना रही।

मुख्य अतिथि विधायक, श्री सुरेश चौहान द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि नशा वर्तमान मे बहुत गम्भीर विषय बन गया है, सभी अभिभावकों को अपने बच्चों व आस-पास के परिवेश पर नजर रखनी चाहिए तथा नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करना चाहिए, इस दौरान पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ की जा रही ताबडतोड़ कार्रवाईयों व मुहिम उदयन हेतु एस0पी0 एवं उनकी पुलिस टीम की सराहना की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम मे सभी को नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये बताया गया कि नशा व्यक्ति के नाश की जड़ है, नशे की लत बहुत बुरी है एक बार जो व्यक्ति नशे के चुंगल मे फंस जाता है उसका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, नशा आदमी को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक, सामाजिका ख्याति आदि हर प्रकार का नुकसान कर तबाह कर देता है, सभी नशे से दूर रहें, अपने आस-पास के परिवेश को भी इस ओर सजग करें, उनके द्वारा सभी को नशे के खिलाफ ई-शपथ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर भाषण देकर आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से डॉ0 प्रिया त्यागी द्वारा कार्यक्रम में नशे एवं नशे की लत की बारिकी से जानकारी देकर जागरुक करते हुये सभी को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी मे नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए फ्री कांउसलिंग हेतु दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी श्री नरेश शर्मा एवं स्वामी देवात्यानन्द द्वारा अपने विचार रख कर नशे के कुप्रभावों से दूरी बनाने हेतु प्रेरित किया गया ।

पुलिस उपाधीक्षक , श्री अनुज कुमार द्वारा कार्यक्रम मे सभी को नशे के दुष्प्रभावों की व्यापक जानकारी देते हुये SP महोदय के निर्देशन में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाईयों की जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि एस0पी0 सर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष मे NDPS Act में 32 अभियोग पंजीकृत कर 45 नशा तस्करों को जेल भेजा गया, जिसमें करीब 16.5 किग्रा0 चरस, 185 ग्राम स्मैक तथा 02 किग्रा0 अफीम बरामद की गई, वहीं नशे की जड़ पर प्रहार करतर हुये पुलिस द्वारा 400 नाली भू-भाग पर (09 हेक्टेयर) प्रतिबंधित अफीम व भांग की खेती नष्ट कर 22 भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। नशे व अवैध मादक पदार्थों मे लगातार संलिप्त 16 लोगों पर गुण्डा एक्ट, 06 पर 110/109 (जी) तथा 01 के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गयी।

कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक(ऑप्स), श्री प्रशान्त कुमार,प्रतिसार निरीक्षक श्री जनक सिंह पंवार सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण पुलिस, आईटीबीपी, फायर, जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मगण, स्कूली छात्र छात्राएं व एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments