Homeउत्तराखंडउत्तराखंड:पति ने पत्नी को उतारा मोत्के के घाट, पुलिस ने किया खुलासा

उत्तराखंड:पति ने पत्नी को उतारा मोत्के के घाट, पुलिस ने किया खुलासा

टिहरी: टिहरी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा । 2 अगस्त को एक महिला की मौत खाई में गिरने से हो गई थी। पति ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि महिला की मौत सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरने से हुई है।लेकिन, इस मामले में अब जो खुलासा हुआ है, उसने सबके होश उड़ा दिए।‌‌ महिला सेल्फी लेने के चक्कर में खाई में नहीं गिरी थी। बल्कि, उसकी हत्या की गई थी। दो अगस्त को उत्‍तराखंड के देवप्रयाग के पास सौड़पानी में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है।पति की पुलिस को बताई सेल्फी की कहानी झूठी निकली। पांच अगस्त को मृतका के भाई गौरव कुमार निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद ने देवप्रयाग थाना में आरोपित राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गौरव ने बताया कि उसकी बहन की शादी राहुल के साथ सात जुलाई को हुई थी।इस मामले में पांच अगस्त को मृतका के भाई गौरव कुमार निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद ने देवप्रयाग थाना में आरोपित राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गौरव ने बताया कि उसकी बहन की शादी राहुल के साथ सात जुलाई को हुई थी।परिजन इस शादी के खिलाफ थे और राहुल प्रियंका पर दहेज को लेकर दबाव बनाता था और दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। ऐसे में राहुल ने ही प्रियंका की हत्या की है।सीओ नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली ने बताया कि आरोपित राहुल को देवप्रयाग के पास से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments