Homeअपराधउत्तराखण्ड:10 मार्च को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में बनने जा रही...

उत्तराखण्ड:10 मार्च को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में बनने जा रही भाजपा सरकार: ठाकुर संजय सिंह

रुड़की उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 मार्च को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही हैं। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। जिनका लाभ आम जनता तक पहूंचा। और कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही हैं और लोग पार्टी की कार्यशैली से बेहद खुश नजर आयेे। भाजपा के पक्ष में मतदान को लेकर युवाओं में भी अच्छा-खासा उत्साह दिखाई दिया। ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने कोरोना काल के दौरान आम जनता तक मदद पहूंचाई, वह बेहद सराहनीय हैं। साथ ही महामारी से बचाव को लेकर तेजी के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई गई। ताकि लोग अकाल मृत्यु से बच पायें। साथ ही उज्जवला योजना के तहत बहनों को गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये गये। यही नहीं सरकार द्वारा गरीब लोगों के मकान बनवाये गये और किसानों के हितों में भी बड़े फैसले लिये गये। गन्ने का मूल्य बढ़ाया गया और किसानों के भुगतान में भी तेजी आई। उन्होंने कहा कि आगामी 10 मार्च के नतीजों के बाद भाजपा की सरकार बनना तय हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का चहंमुखी विकास भाजपा सरकार में ही हो रहा हैं और फिर से सूबे की कमान सीएम पुष्कर सिंह धमी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से प्रदेश में विकास की गंगा बहाई, उसे आम जनता ने नजदीक से देखा और यही कारण रहा कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपना मतदान भाजपा के पक्ष में किया। जो भाजपा प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान करता हैं। उन्होने कहा कि जो वायदे सरकार ने किये हैं, उन्हें सत्ता में आने के बाद पूरा किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर प्रदेश की जनता का आभार जताया

मंत्री जी चाहे कुछ भी कहे उत्तराखंड में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन हुई है भाजपा की लहर और जनता का साथ कितना रहा यह तो आने वाली 10 तारीख को ही पता चल पाएगा

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments