Homeउत्तराखंडनाबालिग के अपहरण कर्ता युवक को पुलिस ने किया देहरादून से गिरफ्तार 

नाबालिग के अपहरण कर्ता युवक को पुलिस ने किया देहरादून से गिरफ्तार 

पुरोला थाने में गांव की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की। महिला ने अपने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नाबालिग बेटी को घर से भगा ले जाने के सम्बन्ध एक लिखित तहरीर दी गई थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक दीपशिखा ने जांच शुरू की।

अभियुक्त की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए एक पुलिस टीम गठित की गयी। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को धर्मपुर चौक, देहरादून से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग को भी बरामद किया गया।

पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 376 ( 2 )( N ) भादवि व 5( ठ )/6 पोक्सों अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments