Homeउत्तराखंडदेश को मिलेंगे नए राष्ट्रपति, 11 बजे से होगी वोटों की गिनती

देश को मिलेंगे नए राष्ट्रपति, 11 बजे से होगी वोटों की गिनती

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों कि गिनती. बजे सुरु देश को मिलेंगे 15वें राष्ट्रपति.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। वोटिंग के बाद अब आज वोटों की गिनती की जाएगी। गिनती 11 बजे शुरू होगी और इस देश को 15वें राष्ट्रपति मिल जाएंगे।

विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। लेकिन, जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है।

द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वाेच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होना है

मतपेटियां मंगलवार की शाम तक संसद भवन पहुंच चुकी थी। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना की निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।

सबसे पहले सांसदों के मतों की गिनती होगी और निर्वाचन अधिकारी मोदी इसके रुझान की जानकारी देंगे। इसके बाद वर्णमाला के अनुसार दस-दस राज्यों के विधायकों के मत गिने जाएंगे और 20 राज्यों के वोट गिने जाने के बाद मोदी फिर रुझान की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। अंत में परिणाम बताया जाएगा

देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें थीं

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments