Homeउत्तराखंडउत्तराखंड BJP विधायक का बयान, संपर्क में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी

उत्तराखंड BJP विधायक का बयान, संपर्क में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी

देहरादून: 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। चुनाव परिणामों के लिए अब महज चार दिन रह गए हैं। उससे पहले भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया है।

उनके इस बयान से सियासी पारा बढ़ गया है। सियासी गलियारों में महेंद्र भट्ट के बयान से हलचल मच गई है। हालांकि, अब तक इस पर भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, राजनीति गर्मा गई है।

सवाल यह है कि जिनका खुद की जीत अभी तय नहीं है, वो विधायक कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के संपर्क में होने के दावे कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो भाजपा का ये बयान रणनीतिक बयान है। यह केवल सियासी हलचल पैदा करने के लिए दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments