Homeउत्तराखंडसामने आई शर्मनाक घटना, चाचाओं ने नाबालिग भतीजी से किया गैंगरेप

सामने आई शर्मनाक घटना, चाचाओं ने नाबालिग भतीजी से किया गैंगरेप

टिहरी: देवभूमि उत्तराखंड में इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन चाचाओं ने मिलकर नाबालिक भतीजी से कई बार दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पीड़िता के पेट में तेज दर्ज हुआ और उसकी मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई. बच्ची के गर्भवती होने की सूचना से परिजनों के होश उड़ गए. पीड़िता ऋषिकेश के एक हॉस्पिटल में भर्ती है.

जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के लम्बगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों ही आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार है. पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर कई बार उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

आरोपियों ने से दो नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है, नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है. वहीं तीसरा आरोपी बालिग है, जो फरार बताया जा रहा है. पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 में बयान दर्ज कराए हैं.

पुलिस के अनुसार, 3 मई को महिला ने लम्बगांव थाने में तहरीर दी थी. जिसमे बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ तीन युवकों ने रेप किया है. सभी आरोपी रिश्ते में पीड़िता के चाचा लगते हैं. नाबालिग की अस्तिमा को तार-तार करने वाले तीनों आरोपियों का उनके घर आना-जाना था. तीन दिन पहले पीड़िता के पेट में तेज दर्ज हुआ था. इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि बच्ची गर्भवती है. इसके बाद मां ने पीड़िता से इसके बारे में पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया है.

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments