Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में हत्या से सनसनी चाकू से गोदकर युवक की हत्या, झाड़ियों...

उत्तराखंड में हत्या से सनसनी चाकू से गोदकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शवकी सिनाक्त मे जुटी पुलिस

ऊधमसिंह नगर में एक ओर हत्या से एक बार फिर से सनसनी फैल गई। बता दें कि एक युवक का शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। युवक का शव चाकू से गोदा मिला. युवक के शरीर से चाकू से गोदने के निशान हैं।

बता दें कि शव को दूध लेने जा रही महिला ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या कर शव यहां झाड़ी में फेंका गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवकी की उम्र तरीबन 30 साल आंकी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह दूध लेकर जा रही महिला ने ग्राम बरा के किनारे स्थित मंदिर के पास झाड़ियों में एक शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पुलभट्टा थाना पुलिस फोर्स और एसपी सिटी ममता बोहरा पहुंचीं। युवक के शरीर को चाकू से गोदा गया था। युवक की उम्र करीबन 30 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी मिली है कि युवक के गले, पेट और पीठ पर चाकू से वार किया गया है। पुलिस के मृतक के शव के पास से एक बैग बरामद हुआ है जिसमे शराब की दो बोतलों के साथ एक बच्चे की जैकेट भी बरामद हुई है।

पुलिस अभी तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। ना ही पुलिस को मौके पर कोई खून के निशान दिखे हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि कहीं और युवक की हत्या की गई और यहां लाकर फेंका गया है।

एसपी सिटी ममता वोहरा ने मौका मुआयना कर पुलभट्टा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलभट्टा एसओ राजेश पांडेय ने बताया मृतक की शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments