Homeउत्तराखंडराहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द विरोध में गांधी वाटिका पर...

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द विरोध में गांधी वाटिका पर दी गिरफ्तारी

आज रुड़की में महात्मा गांधी की मूर्ति पर भजन करने आए कांग्रेसियों को पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने का कार्य किया गया। देश में लोकतंत्र की रक्षा एवं संविधान को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस के संघर्ष को मजबूत करने की आवश्यकता पर सत्याग्रह करने आए कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा महात्मा गांधी जी की मूर्ति की घेराबंदी करने के उपरांत कांग्रेस नेता चंद्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह की मूर्ति पर जाने लगे, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे को लागू करने के लिए कर रही है, जो लोकतंत्र के समाप्ति का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि सरकार चोरों पर कार्रवाई करने के बजाय चोरों की पहचान बताने वाले नागरिकों पर कार्यवाही कर रही है, जो भ्रष्टाचार का
राजनीतिकरण है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की दमन की नीति भ्रष्टाचार को छुपाने एवं विपक्ष को कुचलने की है। सरकार की हड़ताल आसाई और भ्रष्टाचार का खुलकर विरोध किया जाएगा। सेवादल प्रदेश महासचिव रितु कंडियाल ने कहा कि भाजपा के अलोकतांत्रिक रवैया का सख्त विरोध करना चाहिए। देश की जनता के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस का संकल्प है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाकर तानाशाही का कुचक्र चला रही है। देश की मीडिया का बड़ा वर्ग और भ्रष्टाचारियों के संयुक्त गठबंधन से देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं और भ्रष्टाचार को राष्ट्रीय कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे हैं। उद्योग पतियों के हित में सरकार निरंतर योजनाएं बनाकर संगठित लूट के नए आयाम बना रही है। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग आशीष सैनी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, श्याम सिंह नाग्यान, सुरेंद्र सैनी, मेलाराम प्रजापति, प्रदेश सचिव हेमंत चौधरी, रितु कंडियाल, मनोज जयंत, सयानी चौधरी, सुरेश चन्द्र शर्मा, सुशील कश्यप, रणबीर नागर, लवी त्यागी, शैलेंद्र सिंह, श्रवण गोस्वामी, दीपक वर्मा, भूषण त्यागी, मोनू त्यागी, मकसूद हसन, पंकज सिंघल, सुधीर चौधरी, बाबी पुरी, आदिल फरीदी, मौ चांद पंकज सोनकर, रईस अहमद, मौ सलमान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments