Homeअपराधपुलिस ने पकड़ा,महिला से दुराचार करने वाला आरोपी किया चालान

पुलिस ने पकड़ा,महिला से दुराचार करने वाला आरोपी किया चालान

रुड़की। 30 अप्रैल को पीड़िता निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि वह अपने पति के साथ मक्खनपुर भगवानपुर में किराये के मकान में रहती है। मेरे पति अपने रोजगार की तलाश में अकसर बाहर रहते है। 26 अप्रैल की रात्री अभि0 द्वारा वादीनी के साथ बलात्कार करने व उसके परिवारजनों को बलात्कार की बात बताकर परिवारजनों द्वारा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर भादवि बनाम फिरोज आदि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। आज पुलिस द्वारा अभियुक्त को मक्खनपुर भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसआई अंजना चौहान, सिपाही हरदयाल पंवार, सुधीर चौधरी, चालक लाल सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments