Homeउत्तराखंडनेशनल कैडेट कोर के एनसीसी कैडेटों ने चलाया सफाई अभियान

नेशनल कैडेट कोर के एनसीसी कैडेटों ने चलाया सफाई अभियान

अन्तर्राष्टय यूथ दिवस के उपलक्ष्य में आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर 84 बटालियन उत्तराखण्ड वाहिनी राष्टीय कैडेट कोर के एनसीसी कैडेत ने पुनीत सागर अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। गंगनहर, आसफनगर झाल, आसफनगर रजवाह के तटीय क्षेत्र एवं घाट पर प्लास्टिक कबाड़, सूखा एवं गीला कबाड़ आदि एकत्रित कर पुनीत सागर अभियान चलाया गया।
पुनीत सागर अभियान का आयोजन 84 उत्तराखंण्ड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। पुनीत सागर अभियान का शुभारम्भ कर्नल राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, पार्षद सचिन चौधरी द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर किया गया। अभियान मंे प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, पार्षद सचिन चौधरी, विक्की, पंकज, 84 बटालियन के कार्यालय अध्यक्ष रवि कपूर, कैप्टन विशाल शर्मा, एनसीसी अधिकारी नीरज नौटियाल, हवलदार गजेन्द्र सिंह मुख्य रुप से मौजूद रहे। 84 बटालियन उत्तराखण्ड के कमान अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता एवं दैनिक जीवन में प्लास्टिक वस्तुओं, पॉलीथिन आदि का बहिष्कार कर हम पर्यावरण को शुद्ध करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है। गंगा घाटांे की साफ-सफाई बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट मैनेजमेन्ट जागरूकता से एनसीसी कैडेट समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति अपनी अहम भूमिका निभा सकते है। प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि भारत एक पवित्र देश है। देश-विदेश से लाखों सैलानी भारत की सांस्कृतिक विरासत, संस्कृति व संस्कारों को जानने के लिए भारत देश का भ्रमण करते हैं। इसलिए हम सब भारतवासियों का कर्तव्य है कि अपने देश को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना विशेष सहयोग दें। जिसके लिए आवश्यक है कि भारत के होनहार युवा पुनीत सागर अभियान, पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण कर स्वच्छता के लिए प्रेरित करें

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments