Homeउत्तराखंडभीषण गर्मी के बाद मॉनसून ने पकड़ रफ्तार 6 जिलों के लिए...

भीषण गर्मी के बाद मॉनसून ने पकड़ रफ्तार 6 जिलों के लिए भारी बारिश

सुनील कुमार प्रधान संपादक

मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि, अब तक राज्य में नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मॉनसून की बारिश ने लोगों को भिगाना शुरू कर दिया है। 22 जून को हुई बारिश के बाद कई जगहों पर नदियों के जलस्तर बढ़ने की खबरें भी सामने आई। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के 6 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही झोंकेदार तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

उनका कहना है कि राज्य में मॉनसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मॉनसून की गति बढ़ रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मॉनसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन, करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। अब 28 से 29 जून तक राज्य में मानसून आने का अनुमान जताया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments