HomeUncategorizedपोक्सो: नाबालिग से दुराचार करने वाला पहुंचा जेल

पोक्सो: नाबालिग से दुराचार करने वाला पहुंचा जेल

चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के एक गांव की नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी ने बताया कि बीते दो फरवरी को पीड़ित नाबालिग की माता की ओर से कर्णप्रयाग कोतवाली में सूचना दी गई थी कि क्षेत्र के हल एक युवक ने उनकी नाबालिग से बहला फुसलाकर उसके साथ दुराचार कर उसका मानसिंक शोषण किया है। पीड़िता की माता की ओर से दी गई सूचना के आधार पर कर्णप्रयाग कोतवाली में पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी कर्णप्रयाग की देखरेख में अभियुक्त की गिरफ्तारी ओर खोजबीन के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम की ओर से अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबीश देते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीना, सिपाही, दिगपाल सिंह, अमित कुकरेती शामिल थे।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments