Homeउत्तराखंडझबरेड़ा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा

झबरेड़ा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा

रुड़की झबरेड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गंगनहर थाना क्षेत्र के कमेलपुर गांव निवासी शाकिर ने धोखाधड़ी कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके कई ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी एक स्थान पर बैठा हैं। इस पर पुलिस बताये गये स्थान पर पहंुची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी का लिखा-पढ़ी कर चालान कर दिया गया।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments