Homeउत्तराखंडदेश में जनता को महंगाई का झटका, फिर बढ़े 3 रुपये प्रति...

देश में जनता को महंगाई का झटका, फिर बढ़े 3 रुपये प्रति लीटर दुग्ध के दाम

देश की बड़ी डेयरी कंपनी अमूल की ओर से फुल क्रीम दूध के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद अमूल के फुल क्रीम दूध का दाम बढ़कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 63 रुपये प्रति लीटर थे। इसके भैंस के दूध का दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 65 रुपये की जगह 70 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

इसके साथ दूध के अन्य वेरिएंट्स के दामों में भी इजाफा हुआ है। अमूल की ओर से लगभग सभी प्रकार के दूध के दामों में इजाफा कर दिया गया है। ताजा बढ़ोतरी आज लागू हो गई है। यानी आज से आपको दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अधिक दाम देने होंगे।

दुग्ध के नए का नया मूल्य
अमूल ताजा 500 मिली – 27 रुपये प्रति यूनिट

अमूल ताजा एक लीटर – 54 रुपये प्रति यूनिट

अमूल ताजा दो लीटर – 108 रुपये प्रति यूनिट

अमूल ताजा छह लीटर – 324 रुपये प्रति यूनिट

अमूल ताजा 180 मिली – 10 रुपये प्रति यूनिट

अमूल गोल्ड 500 मिली – 33 रुपये प्रति यूनिट

अमूल गोल्ड एक लीटर – 66 रुपये प्रति यूनिट

अमूल गोल्ड छह लीटर- 396 रुपये प्रति यूनिट

अमूल गाय का दूध 500 मिली – 28 रुपये प्रति यूनिट

अमूल गाय का दूध एक लीटर – 56 रुपये प्रति यूनिट

अमूल ए2 भैंस का दूध 500 मिली – 35 रुपये प्रति यूनिट

अमूल ए2 भैंस का दूध एक लीटर – 70 रुपये प्रति यूनिट

अमूल ए2 भैंस का दूध छह लीटर – 420 रुपये प्रति यूनिट

इससे पहले दिसंबर के महीने में दिल्ली-एनसीआर में दूध की बेचने वाली कंपनी मदर डेयरी की ओर से दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा कर दिया गया था।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments