Homeउत्तराखंडभारतीय ब्राह्मण समाज ने शिवभक्त कांवड़ियों को खाद्य सामग्री व भोजन...

भारतीय ब्राह्मण समाज ने शिवभक्त कांवड़ियों को खाद्य सामग्री व भोजन का प्रसाद वितरण कर की उनकी मंगल यात्रा की कामना

आज मंगलोर बाईपास पर भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवार्थ भंडारे का आयोजन किया गया। भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए हलवा, चाय, केले, बिस्कुट, पानी एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की के अध्यक्ष सतीश शर्मा, महामंत्री अरुण शर्मा, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, सचिन शर्मा एडवोकेट, सरंक्षक विनोद शर्मा, अरविंद गौतम एडवोकेट, डॉक्टर अनिल शर्मा, सौरभ भूषण, प्रवीण शर्मा, अरुण शर्मा, संदीप कौशिक, प्रवीण शर्मा, सुमित भारद्वाज, पुलकित भारद्वाज, अनिता शर्मा, अनुपमा शर्मा, कनिका, आस्था, आर्यन, जितेंद्र सिंह, नाथीराम आदि सदस्यों ने अपना सहयोग किया। अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान हिंदुत्व की भावना प्रबल होती है और हम कांवड़ यात्रियों की कुशल यात्रा के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ियों पर की गई पुष्पवर्षा की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। महामंत्री अरुण शर्मा ने बताया की ब्राह्मण समाज ने कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए यह व्यवस्था की है जिससे कावड़ यात्री अपनी थकान मिटा सके एवं सात्विक भोजन का आनंद ले सकें। विनोद शर्मा ने कहा कि हम रुड़की वासी बहुत भाग्यशाली हैं कि हमे कांवड़ यात्रियों की सेवा का अवसर मिला हैं। एडवोकेट प्रमोद शर्मा एवं एडवोकेट सचिन शर्मा ने कांवड़ यात्रियों की सेवा की। सौरभ भूषण ने कहा कि जहाँ साधारण व्यक्ति 15-20 किलोमीटर भी नही चल पाता हैं, ये भोलेनाथ का कांवड़ यात्रियों पर आशीर्वाद ही हैं कि वह कई सौ किलोमीटर भी बिना किसी थकान के पार कर लेतेहैं

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments