Homeउत्तराखंडडीएम की बैठक मै पर्यटन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर दिए वेतन...

डीएम की बैठक मै पर्यटन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर दिए वेतन रोकने के आदेश

गोपेश्वर जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने शनिवार को चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर विभागों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में पर्यटन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, वहीं एई जल संस्थान को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बैठक में सड़क, पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधंन, सफाई, पेयजल, पर्यटन से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में सभी विभागों ने उनके ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर कमेडा से बदरीनाथ के मध्य पडने वाले पुलों, संवेदनशील स्थानों को 30 अप्रैल तक दुरस्त करने के साथ ही एनएचआईडीसीएल, लोनिवि, बीआरओ के इंजीनियर्स को भी अपने-अपने क्षेत्रों के यात्रा मार्ग को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए प्लान के साथ पूरे इंतेजाम सुनिश्चित करने को कहा। यात्रामार्ग पर सफाई व्यवस्थाआओं को लेकर सभी नगरपालिका अधिकारियों को साफ सफाई व्यवस्था को चाक चैबंद रखने के साथ-साथ शौचालयों का सौन्दर्यीकरण करने तथा बीच-बीच में स्वयं विजिट करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को बेसिक मेडिकल उपकरणों सहित डाक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाईयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिये, वहीं पर्यटन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस और वेतन रोकने तथा एई जलसंस्थान को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न, आवास, संचार, आदि मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, एडीएम हेमंत वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सीएमओ एसपी कुडियाल आदि मौजूद थे

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments