Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: यहां पर पेड़ से लटके मिले प्रेमी-जोड़े के शव,

उत्तराखंड: यहां पर पेड़ से लटके मिले प्रेमी-जोड़े के शव,

ऊधमसिंह नगर जिले किच्छा में देर रात करीब डेढ़ बजे प्रेमी-प्रमिका लापता हो गए थे। प्रेमी ने लड़की के भाई को मैसेज कर कहा था कि हम कहीं दूर जा रहे हैं। रातभर लड़की के परिजन परेशान रहे। दोनों को तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह क्षेत्र में खबर फैली की लड़का-लड़की के शव पेड़ से लटके हुए हैं। खबर सुनकर परिजनों को होश उड़ गए।

पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6ः30 बजे ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी। दोनों पहले ही शादी करना चाहते थे, लेकिन नहीं हो पाई। दोनों ही खुश नहीं थे।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments