Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है यात्रा के दौरान अधिकारी सहित...

चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है यात्रा के दौरान अधिकारी सहित अब्तक 30 की मौत

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। लाखों श्रद्धालु धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच बुरी खबरें भी सामने आ रही हैं। कई श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हुई। वहीं, फिर से एक बुरी खबर यमुनोत्री से आ रही है। धामों की बात करें तो अब तक चारधामों में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और यात्रियों की मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री प्रकाश चंद उम्र 58 निवासी दिसू मानस कांठा गुजरात की हृदय गति से और एक अन्य राम बाबू प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी मिस्काट मोती चंपारण, बिहार की पैदल यात्रा के दौरान पैर फिसलने और गिर जाने के कारण मौत हो गई।

बदरीनाथ धाम में गढवाल मंडल विकास निगम के रिजनल मैंनेजर पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। बदरीनाथ धाम में अब तक मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। कोतवाली बदरीनाथ से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती गांव घिंघराण के रहने वाले पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments